योग सिर्फ एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने का माध्यम है। योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और इसे नियमित रूप से करने से व्यक्ति को मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा भी मिलती है। यही वजह है कि आज योग सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरी दुनिया इसे अपना चुकी है।
हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन का मकसद लोगों को योग के महत्व को समझाना और उन्हें इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित करना है।
कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत?
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का विचार भारत से ही निकला। साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को अपने ऐतिहासिक भाषण में योग के महत्व को बताया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि योग मानवता को स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक और सामाजिक शांति प्रदान करता है। इसके बाद 177 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
इस साल की थीम क्या है?
हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की एक अलग थीम होती है, ताकि लोगों को योग के नए पहलुओं से जोड़ा जा सके। इस साल 2025 में योग दिवस की थीम है – ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’, यानी ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’। इसका उद्देश्य सिर्फ व्यक्ति के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बताता है कि योग कैसे हमें प्रकृति और पर्यावरण के साथ जोड़ता है।
योग के शारीरिक फायदे
योग करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। नियमित योग से मोटापा कंट्रोल में रहता है, ब्लड प्रेशर, शुगर और हार्ट प्रॉब्लम जैसी बीमारियों में भी फायदा होता है।
मानसिक और आध्यात्मिक लाभ
योग मन को शांति देता है और तनाव को दूर करता है। प्राणायाम और ध्यान (Meditation) करने से दिमाग शांत रहता है और फोकस बढ़ता है। कई लोग योग के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा पाते हैं और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं।
योग दिवस कैसे मनाएं?
योग दिवस पर स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में सामूहिक योग सत्र आयोजित किए जाते हैं। कई जगहों पर ऑनलाइन योग क्लासेस भी होती हैं। आप भी इस दिन अपने परिवार के साथ घर पर योग करके इस अभियान से जुड़ सकते हैं।
क्या कहता है विज्ञान?
विज्ञान भी मानता है कि योग करने से न सिर्फ शरीर में सकारात्मक बदलाव आते हैं बल्कि यह मानसिक बीमारियों को भी कम करता है। कोरोना महामारी के बाद से तो लोगों में योग के प्रति रुचि और भी ज्यादा बढ़ी है।
इसलिए इस योग दिवस पर खुद से एक वादा करें कि आप हर दिन थोड़ा समय योग को देंगे और अपने जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बनाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं | International Yoga Day Wishes
तन और मन का संतुलन ही सच्चा सुख है,
योग से जुड़ें और जीवन को सुंदर बनाएं.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं!
हर दिन योग करें, हर दिन मुस्कुराएं,
स्वस्थ रहें, खुश रहें, यही जीवन का संदेश फैलाएं.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं!
योग है आत्मा की शक्ति,
योग है जीवन की ऊर्जा,
योग से ही मिलती है सच्ची खुशी.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं!
योग से मिले तन को ताजगी,
मन को शांति और आत्मा को ऊर्जा,
आइए, योग को अपनाएं और स्वस्थ जीवन पाएं.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं!
योग है जीवन का संगीत,
हर आसन में छुपा है सुख का गीत.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं!
योग है आत्मा की शक्ति,
हर सांस में छुपी है इसकी भक्ति.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं!
नहीं होगी आपको कोई बीमारी,
योग करने की करें समझदारी.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं!
सांसों की गहराई में छिपा है जीवन का रहस्य,
योग अपनाएं और पाएं सुकून का सामंजस्य.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं!
योग शरीर, मन और आत्मा को प्रदान करता है
ऊर्जा, ताकत और सौन्दर्य.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं!